Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए ये 5 पेंटिंग्स

Vastu Tips:- दक्षिण दिशा में स्थित इन 5 घरों का स्थान अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती। इनमें सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें, गणेश जी की तस्वीरें, हनुमान जी की तस्वीरें (बैठी हुई मुद्रा में), पूर्वजों की तस्वीरें और फीनिक्स पक्षी की तस्वीरें शामिल हैं।

इस दिशा में जरूर लगाएं सात भागते घोड़ों की तस्वीर

दक्षिण दिशा वाली दीवार पर सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। 

हनुमान जी की तस्वीर लगाने के लाभ

दक्षिण दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि तस्वीर में हनुमान जी बैठी हुई मुद्रा में होने चाहिए। कहते हैं इस तस्वीर को घर में लगाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने के लाभ

पितरों की तस्वीर दक्षिण दिशा में ही लगानी चाहिए क्योंकि इससे उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

फिनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाने के फायदे

वास्तु अनुसार घर की दक्षिण दिशा में फिनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाने से जीवन में धन का आगमन होता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

गणेश जी की तस्वीर लगाना रहेगा शुभ

जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में होता है तो उन्हें मेन गेट के ऊपर गणेश जी की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

Leave a Comment