Sawan Vastu Tips:- सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे सबसे शुभ समय माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं तो सावन शुरू होने से पहले घर के कुछ वास्तु दोषों को ठीक करना बेहद जरूरी हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा न सिर्फ मानसिक तनाव बढ़ाती है, बल्कि धन हानि, स्वास्थ्य पर असर और पारिवारिक कलह का कारण भी बनती है। सावन से पहले वास्तु से जुड़े कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने घर को पूरी तरह से बदल सकते हैं।
1. टूटी चीज़ें घर में रखें या नहीं?
घर में टूटी हुई चीजें जैसे फटी तस्वीरें, टूटे शीशे, बंद घड़ियां या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। सावन शुरू होने से पहले इन सभी चीजों को घर से बाहर कर दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह शुरू होता है और वातावरण भी हल्का महसूस होता है।
जगन्नाथ भगवान के हाथ-पैर क्यों नहीं हैं? जानिए
2. तुलसी का पौधा और मुख्य द्वार की दिशा
तुलसी का पौधा सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि वास्तु के अनुसार भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं और नियमित जल दें। साथ ही, मुख्य द्वार को साफ और व्यवस्थित रखें क्योंकि यहीं से घर में ऊर्जा का प्रवेश होता है। टूटा या रंग उखड़ा हुआ दरवाज़ा नकारात्मक संकेत देता है।
3. पूजा स्थल में रखें विशेष ध्यान
सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है, इसलिए घर के पूजा स्थल का वास्तु अनुकूल होना ज़रूरी है। पूजा स्थान हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए और वहां सफाई का विशेष ध्यान रखें। अगर वहां धूल, गंदगी या अव्यवस्था है, तो उसका असर पूरे घर के माहौल पर पड़ सकता है।