Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों युवक घायल

Road Accident: मुलताई-नागपुर हाईवे पर स्थित वीआईपी स्कूल के सामने सोमवार दोपहर 1 बजे एक तेज रफ्तार वेगनार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों में धनराज की पीठ पूरी तरह छिल गई है। वहीं परसराम को सिर में चोट आई है।

घायलों में धनराज बेले (27 वर्ष), निवासी कोंडर और परसराम बामने (25 वर्ष), निवासी कुण्डई शामिल हैं। दोनों को 108 संजीवनी एम्बुलेंस की मदद से मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इनका इलाज जारी है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला टायर फट गया। बाइक पर सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे।

कार चालक मौके से भाग गया

हादसे के बाद वेगनार चालक मौके से फरार हो गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल धनराज बेले ने बताया कि वे दोनों मुलताई में पेशी के लिए आ रहे थे।

थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment