Rang Panchami 2025 :- 19 मार्च को देशभर में रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। रंग पंचमी के दिन देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना की जाती हे. साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को गुलाल लगाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी. यही वजह है कि इसी दिन होली खेलने के लिए देवी देवता धरती लोक पर आए थे. उनकी इसी होली के उपलक्ष में रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है.
कनकधारा स्तोत्र का पाठ
रंग पंचमी के दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। यह एक प्रसिद्ध स्तोत्र है, इसका पाठ करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। ऐसे स्तोत्र का पाठ करने से, मन में सुख की प्राप्ति होती है। धन और ईश्वर की प्राप्ति भी होती है।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली
रंग पंचमी के दिन, पति-पत्नी को साथ में मिलकर श्री राधा कृष्ण भगवान के चरणों में लाल वस्त्र अर्पित करते हैं, इसके अलावा लाल चंदन चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में ख़ुशहाली आती है।
Read Also :- Sheetla Ashtami 2025 Upay: शीतला अष्टमी पर ज़रूर करें ये आसान उपाय
धन की वृद्धि के लिए
अगर आप अपने जीवन में धन की वृद्धि चाहते हैं, तो ऐसे में यह उपाय आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है। इस उपाय को करने के लिए एक कपड़ा, एक सिक्का और एक हल्दी की गाँठ लेना है। पीला रंग समृद्धि और उन्नति का प्रतीक होता है। अब इन चीज़ों को पीले कपड़े में लपेटकर एक सही स्थान पर रख दें, और आप इसे पूजास्थल या फिर तिजोरी में रख सकते हैं।