पार्टनर के साथ रिश्ता होगा मजबूत, अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स –

Feng Shui Tips:- हर व्यक्ति खुशहाल जीवन जीना चाहता है और इसके लिए अगर वह फेंगशुई के कुछ नियमों का पालन करे तो वह अपनी इच्छा पूरी कर सकता है। यह एक चीनी वास्तु शास्त्र है जो हमें कुछ खास टिप्स देता है। इन टिप्स को अपने जीवन में अपनाकर हम सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। सिर्फ सुख, शांति और समृद्धि ही नहीं बल्कि इन टिप्स से प्रेम संबंधों में आ रही परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है। हर व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ता बनाना चाहता है। प्रेम संबंध हो या शादीशुदा जिंदगी, हर किसी को लगता है कि प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहे। इसके लिए पार्टनर एक-दूसरे के लिए तमाम तरह के प्रयास भी करते हैं, लेकिन कई बार प्रयासों के बावजूद भी रिश्ते में दरार आ जाती है। हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं। इन्हें रोजाना फॉलो करके आप अपनी लव लाइफ को खुशहाल बना सकते हैं।

बेडरूम की साफ सफाई

रिश्ते मजबूत और मधुर बने रहें इसके लिए अपने बेडरूम और घर के अन्य स्थानों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर में कूड़ा कचरा बिल्कुल भी न होने दे। इससे लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ जाएगी और आप खुशहाली से रह सकेंगे।

रेड और पिंक रंग का उपयोग

पिंक और रेड बहुत ही सुंदर कलर है जो प्रेम संबंधों में मधुरता लाने का काम करते हैं। आप अपने बेडरूम की दीवारों पर यह रंग करवा सकते हैं या फिर चाहे तो इस रंग के पर्दे भी लगाया जा सकते हैं। आप इस रंग की कैंडल भी जला सकते हैं। इससे लव लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

सही रंगों का चयन

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन और लव रिलेशनशिप में शांति और खुशहाली चाहते हैं तो घर की दीवारों का सही रंग होना बहुत जरूरी है। जब पेंट करा रहे हैं तो ध्यान रखें कि रंग ऐसा होना चाहिए जो मन को शांति और आराम देने का काम करे।

मैंडरिन डक

फेंगशुई में प्रेम संबंधों को मजबूत करने में मैंडरिन डक का विशेष योगदान माना गया है। इसे आप अपने बेडरूम में रख सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कत दूर हो जाएगी। इसे दक्षिण पश्चिम कोने में रखें। इससे पार्टनर के साथ आपके नजदीकी बढ़ जाएगी।

पेड़ पौधे लगाना

पेड़ पौधे हमें फ्रेश एयर देते हैं और इससे आसपास का माहौल भी पॉजिटिव बना रहता है। घर में पेड़ पौधे जरूर लगाए इससे हवा भी शुद्ध रहेगी और माहौल सकारात्मक बना रहेगा।

Leave a Comment