BETUL NEWS TODAY:- बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम शिवसागर में शुक्रवार को अंधविश्वास के कारण एक महिला की जान चली गई। घर में पलंग पर सो रही 50 वर्षीय संध्या मिस्त्री को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय गांव के एक “भगत” के पास ले गए थे।
दो दिन तक झाड़-फूंक और कथित देसी उपचार चलता रहा। हल्का सुधार दिखने पर महिला को घर लाया गया। लेकिन गुरुवार को उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद संध्या को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। शुक्रवार दोपहर 4 बजे के बीच महिला ने दम तोड़ दिया।
विशेषज्ञों का कहना है कि सांप के काटने पर समय रहते चिकित्सा मिल जाती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। संध्या मिस्त्री के परिवार में पति मनिंद्र मिस्त्री, एक बेटा और एक बेटी हैं। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैतूल में वृद्धा ने बेसुध होने तक पी शराब; फिर लगाई फांसी, मौत
स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या देसी इलाज न करके तुरंत अस्पताल में चिकित्सकीय उपचार लेना चाहिए।