BETUL NEWS-जल की बूंद बूंद बचाने का है यह अभियान: राने

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत राबड़या नदी में किया श्रमदान

बैतूल। जल संरक्षण के उद्देश्य से आठनेर विकासखंड में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत राबड़या नदी पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में किया गया, जिसमें युवा आस्था सेवा समिति हिवरा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोयलारी की संयुक्त भागीदारी रही।
श्रमदान कार्यक्रम से पहले जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हिवरा गांव से रैली निकाली गई। यह रैली राबड़या जोड़ तक पहुंचकर सम्पन्न हुई
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान को केवल सरकारी योजना मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह हम सबका अभियान है
नवांकुर संस्था युवा आस्था सेवा समिति के अध्यक्ष गोवर्धन राने ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजना है। उन्होंने कहा कि अगर हम सब मिलकर प्रयास करें तो गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में रोक सकते हैं।

Leave a Comment