ग्राम परमंडल जोड़ पर बस और ट्रक में हुई टक्कर, 10 लोग घायल

Betul Accident News/ मुलताई :- बैतूल हाईवे पर ग्राम परमंडल जोड़ पर मुलताई से बैतूल जा रही निजी बस और हाईवे से नागपुर की ओर जा रहे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस चालक सहित 10 लोग घायल हो गए।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुलताई से बैतूल जा रही एनए खान बस सर्विस की बस मुलताई से बैतूल जा रही थी। बस जैसे ही हाईवे के परमंडल जोड़ पर पहुंचकर फोरलेन मार्ग की दूसरी लेन पर जाने के लिए फोरलेन मार्ग क्रॉस कर रही थी। इस दौरान बैतूल की और से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर से बैतूल की ओर जा रही बस का सामने का हिस्सा मुलताई की तरफ हो गया वहीं ट्रक डिवाइडर पर जाकर रुक गया। परमंडल जोड़ पर स्थित न्यू गुरुकृपा चाय नाश्ता पॉइंट के कर्मचारियों के साथ आसपास के होटल में काम कर रहे कर्मचारियों ने बस में सवार घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

Betul- मैं हूं असली पत्नी….शिक्षक की मौत के बाद उसकी संपत्ति पर तीन महिलाएं का दावा

दुर्घटना में बस चालक राजेश साहू 49 साल निवासी ग्राम तिवरखेड़,इंदिरा डोंगरदिए 59 साल निवासी मुलताई, कल्पना विजय विश्वकर्मा 50 साल निवासी मुलताई, भरतसिंह रघुवंशी 65 साल निवासी ग्राम चिखलीकला,रेखा डोंगरदिए 50 साल निवासी बैतूलबाजार,प्रज्वल शिवहरे 17 साल निवासी मुलताई,नंदनसिंग 56 साल निवासी ग्राम सूखाखेड़ी को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया। जहां घायलों का उपचार किया गया। घायलों में बस चालक राजेश साहू और भरतसिंह रघुवंशी को गंभीर चोट आई है। अन्य घायलो की निजी अस्पतालों में उपचार के लिए जाने की जानकारी मिली है। टक्कर से ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a Comment